सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा के लिये मिलेगी 10 हजार रूपये की सहायता, आवेदन आमंत्रित
आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर अशोक यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 1 अप्रैल 2016 से यात्रा पूर्ण करने के पश्चात 60 दिवस की अवधि में निर्धारित प्रपत्र में प्रार्थना-पत्र आवष्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित सहायक आयुक्त देवस्थान कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत किए गये है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2016 है।
विभाग को 200 से ज्यादा प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने की स्थिति में 31 अक्टूबर के बाद आयुक्त देवस्थान विभाग द्वारा संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में लाॅटरी निकाली जाकर 200 आवेदकों योजना अनुसार सहायता अनुदान की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इस योजना की विस्तृत जानकारी,आवेदन पत्र एवं संबंधित सहायक आयुक्त कार्यालयों की सूचि देवस्थान विभाग की वेबसाईट www.devsthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
0 comments:
Post a Comment